मध्य प्रदेश  ब्रेकिंग/श्योपुर मे एक ओर बड़ी कामयाबी श्योपुर पुलिस को एक खूंखार डकैत का  शॉट इनकाउंटर

मध्य प्रदेश  ब्रेकिंग/श्योपुर मे एक ओर बड़ी कामयाबी श्योपुर पुलिस को एक खूंखार डकैत का  शॉट इनकाउंट 


शार्ट एनकाउंटर में अंतर राज्य खूंखार डकैत को पुलिस ने दबोचा। श्योपुर पुलिस अधीक्षक नागेंद्र सिंह की सूचना पर ₹45000 का अंतर राज्य डकैत रामसेवक यादव को थाना गसवानी पुलिस ने शॉट एनकाउंटर में पैर में गोली लगने से घायल हो गया वही घने जंगल का फायदा उठाकर साथी डकैत उपायी यादव फरार हो गया। इनामी बदमाश गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। शिवपुर के कल्पित बाबा जंगल मैं मुठभेड़ के बाद डकैत रामसेवक यादव के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया वहीं दूसरा साथी भागने में सफल रहा। वहीं पुलिस ने 315 बोर की देसी बंदूक एवं 14 राउंड भी जप्त किए हैं।


चंबल संभाग आईजीपी अशोक गोयल के मार्गदर्शन में श्योपुर एसपी नागेंद्र सिंह के निर्देश पर गसवानी थाना प्रभारी ब्रज मोहन सिंह रावत एवं उनकी टीम द्वारा सराहनीय कार्रवाई की गई।


आपको बता दें कि खूंखार डकैत रामसेवक यादव पर शिवपुरी पुलिस द्वारा 10000 का इनाम घोषित किया था
₹10000 का इनाम पुलिस महा निरीक्षक कोटा रेंज
₹25000 का इनाम पुलिस महानिरीक्षक चंबल जोन रेंज मुरेना