मध्य प्रदेश इंदौर से ख़ास खबर बदमाश ने दिया था साइकिल से घर छोड़ने का ऑफर, महिला ने नजरअंदाज कर दिया था

मध्य प्रदेश इंदौर से ख़ास खबर बदमाश ने दिया था साइकिल से घर छोड़ने का ऑफर, महिला ने नजरअंदाज कर दिया थ


इंदौर.बाजार से घर जा रही एक महिला को साइकिल सवार ने रोका। उसे घर छोड़ने का ऑफर दिया। महिला ने उसे नजरअंदाज किया तो उसने उसका मुंह दबोच लिया और घसीटते हुए गड्‌ढे में ले गया। वहां दुपट्‌टे से उसका गला घोंटने की कोशिश करने लगा। यह देख होमगार्ड के अफसर और कुछ लोग उसकी तरफ आए तो वह साइकिल छोड़कर भाग गया। करीब एक घंटे बाद वह फिर अपनी साइकिल लेने आया तो लोगों ने उसे पकड़ लिया और खंभे में बांधकर पीटा। पुलिस के हवाले कर दिया।



रेसीडेंसी क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय पीड़ित महिला ने संयोगितागंज थाने में अमन नगर में रहने वाले बदमाश विकास डागसे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी मूल रूप से छेगांव खंडवा का रहने वाला है।