रायपुर.सहलून संचालक ने महिला कर्मचारी सेछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपनी तरह का अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर एक स्टाइलिश सै दुष्कर्म किया। वारदात में संचालक की पत्नी और उसका सहयोगी भी शामिल था। पत्नी ने ही महिला कर्मचारी को टॉयलेट में बंद कर पति से दुष्कर्म करवाया।फिलहाल पुलिस ने इस मामले में रविवार देर रात आरोपी, उसकी पत्नी और सैलून के एक संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह की है।
आरोपी की पत्नी पर भी युवती ने लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप
जानकारी के मुताबिक, अमलीडीह निवासी उत्तम सेन घर के पास ही स्टाइलिश गुरू नाम से सैलून का संचालन करता है। उसके सैलून में एक युवती रिसेप्शन में काम करती थी। सैलून में टॉयलेट नहीं था, जिसके कारण महिला कर्मचारी आरोपी के घर चली जाती थी। आरोप है कि घटना वाले दिन 9 जनवरी को महिला कर्मचारी जब टॉयलेट का इस्तेमाल करने गई तो संचालक की पत्नी हिना ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और घर को भी बाहर से लॉक कर चली गई। इसके बाद उत्तम सेन ने महिला कर्मचारी से दुष्कर्म किया।
आरोप है कि इस सबमें उत्तम सेन के सहयोगी अनिल गुप्ता ने भी साथ दिया। युवती का आरोप है कि उत्तम और अनिल उससे लगातार छेड़छाड़ करते थे। युवती ने आरोपी उत्तम की पत्नी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि जब वह टॉयलेट का इस्तेमाल करने के लिए संचालक के घर जाती थी तो उसकी पत्नी भी वहां उससे अश्लील हरकते करती। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपियों पर रेप, छेड़छाड़ और एसटी-एससी एक्ट के केस दर्ज किया है।