शुक्रवार की देर रात 65 वर्षीय महिला की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। आशंका

गुमला. पालकोट थाना क्षेत्र के सतखारी गांव में शुक्रवार की देर रात 65 वर्षीय महिला की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। आशंकाजाहिर की जा रही है कि महिला को डायन बताकर उसकी हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। महिला के घर से कुछ दूरी पर रात को शादी समारोह में तेज आवाज में गाना बज रहा था और हत्या के दौरान महिला की चीख इसमें दब गई।


महिला की पहचान शनियारो देवी के रूप में की गई। वह घर में अकेली ही रहती थी। महिला के दो बेटे अपने परिजनों के साथ अलग-अलग घरों में रहते हैं। महिला रात को खाना खाने के बाद अपने घर में सो रही थी। शनिवार सुबह जब महिला काफी देर तक घर से बाहर नहीं आई तो लोगों को शक हुआ और वो घर के अंदर गए। इसके बाद लोगों ने महिला का शव देखा और फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी। माना जा रहा है कि देर रात हत्यारा घर में घुसकर महिला के सिर पर लकड़ी व पत्थर मारकर हत्या कर दी और भाग निकला।