*कोरोना_से_लड़ने_के_लिये_एक_सटीक_उदाहर*
मध्यप्रदेश के पंधाना विधानसभा के विधायक राम दागोड़े ने कोरोना कोविद 19 वायरस के प्रभाव को खत्म करने के लिए रामायण के माध्यम से अपनी बात जनता को बताई की रामायण में एक पात्र है वानरराज बालि।बहुत ही बलवान और लगभग अजेय।उसकी सबसे बडी़ ताकत जानते हैं क्या थी?जो भी उसके सामने आता या उससे लड़ने जाता,उसकी आधी शक्ति बालि के शरीर में चली जाती।सामने वाला निःशक्त।और फिर काम तमाम।लंकाधिपति रावण को भी उसने छः महीने तक अपने बगल में दबा के रख लिया था।भाई,बन्धु,दुश्मन सब त्रस्त थे उस अमानुष से।लेकिन उसका भी विनाश हुआ।कैसे?आड़ में छुपकर।प्रभु राम को मालूम था,वह ज्यादा शक्तिशाली तब होता है,जब किसी को सामने पाता है।तो उस आतताई का वध प्रभु नें छुपकर किया था।मानवता के इस दुश्मन चीनी वायरस का वध भी तभी संभव है जब हम सभी कुछ देर के लिए छुप जायें और उसकी बढ़ती शक्ति क्षीण हो जाये।
कभी-कभी छुप जाना ही सबसे बडा़ युद्ध कौशल होता है,ये रामायण सिखाती है।
चंद्रशेखर महाजन
ब्यूरोचीफ मध्यप्रदेश