अलविदा प्यारे चिंटू / 37 सदस्यों वाले पृथ्वीराज कपूर के परिवार में सबके लाड़ले रहे ऋषि, परिवार में उनकी बेबाकी और जिंदादिली याद की जाती है

मुंबई. 50 साल तक इंडस्ट्री में अपनी अदाकरी से छाए रहने वालेऋषि कपूर ने गुरुवारसुबह मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अंतिम सांस ली। ऋषि कपूर सिर्फ फैंस के ही नहीं अपने परिवार के भी लाड़ले रहे हैं।पांच पीढ़ियों और37 सदस्यों वाली कपूर फैमिली बॉलीवुड की फर्स्ट फैमिली कही जाती है। परिवार में ऋषि तीसरी पीढ़ी के प्रतिनिधि थे लेकिन उनकी जिंदादिली ऐसी थी कि वे ऊपर और नीचे की पीढ़ी के सदस्यों को जोड़े रखते थे। खाने-पीने और मौज-मस्ती के बेहद शौकीन कपूर्सकी जान थे। उनकी बेबाकी के किस्से कपूर खानदान की यादों में बसे हैं।


ऐसा है ऋषि काकपूर खानदान
ऋषि कपूर ने राज कपूर और कृष्णा राज कपूर के घर 4 सितम्बर 1952 को पैदा हुए। राजकूपर के तीन बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर और दो बेटियां रीमा जैन और नीतू नंदा हैं। ऋषि सभी भाई बहनों में दूसरे सबसे बड़े थे। वहीं स्वर्गीय एक्टर शम्मी कपूर और शशि कपूर ऋषि के अंकल थे। पिता, दादा और अंकल ने ऋषि कपूर के बॉलीवुड डेब्यू से पहले अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ते हुए बॉलीवुड में बड़ा मुकाम हासिल किया था। इसके बाद ऋषि ने पिता की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग की दुनिया मे कदम रखा। उन्होंने 1973 में आई फिल्म 'बॉबी' से लीड रोल निभाते हुए बॉलीवुड डेब्यू किया था।


कपूर खानदान- रणधीर-बबीता, ऋषि- नीतू, शशि कपूर, करीना कपूर।
आरके स्टूडियो में हुई थी ऋषि-नीतू की ग्रेंड वेडिंग


ऋषि कपूर ने साल 1980 में एक्ट्रेस नीतू सिंह से शादी की थी। शादी से पहले दोनों 15 फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। दोनों की ग्रेंड वेडिंग सेरेमनी चैम्बूर के बॉम्बे प्रेसिडेंसी गोल्फ क्लब में हुई और रिसेप्शन आरके स्टूडियो में। उनकी शादी में फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी सितारे मौजूद थे। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे रिद्धिमा और रणबीर कपूर हैं। जहां रणबीर कपूर आज बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर हैं वहीं रिद्धिमा कपूर इंडस्ट्री की बेहतरीन डिजाइनर हैं।


ऋषि कपूर पत्नी नीतू सिंह के साथ।
रिद्धिमा कपूर- ऋषि और नीतू की बड़ी बेटी रिद्धिमा का जन्म 15 सितम्बर 1980 में हुआ था। रिद्धिमा बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी मानी फैशन डिजाइनर हैं जिनकी शादी 2006 में भारत सैनी से हुई है जो एक बिजनेसमैन हैं। दोनों की एक बेटी समारा है।


बेटी रिद्धिमा, बेटे रणबीर और नातिन के साथ ऋषि-नीतू।
रणबीर कपूर - ऋषि और नीतू के बेटे रणबीर आज बॉलीवुड के पसंदीदा एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने साल 2007 में बॉलीवुड डेब्यू किया था जिसके बाद वो 'राजनीति', '