पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह दमोह से सागर आते समय परेशान प्रवासी मजदूरों को देखकर बहेरिया चौराहे पर रुके।
परेशान प्रवासी मजदूरों का जाना हाल-चाल,मोके से ही सभी को उनके घरों तक भेजने कलेक्टर दीपक सिंह को किया निर्देशित।
सागर / मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह शनिवार दोपहर दमोह से सागर जाते समय बहेरिया चौराहे के समीप दिन भर से परेशान हो रहे प्रवासी मजदूरों को देखकर रुक गए ।जहां श्री सिंह ने सभी का हाल-चाल जाना। नोएडा दिल्ली से घर छत्तीसगढ़ के जिला मुंगेली जाने के लिए निकले लगभग 51 महिला,पुरुष,बच्चे तथा 8 लोग छिंदवाड़ा के शामिल थे।पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र चौधरी को प्रवासी मजदूरों ने बताया कि हम लोग नोएडा दिल्ली से बस के द्वारा यहां तक आए हैं लेकिन सुबह से घंटो बीत जाने के बाद भी यह कोई हमारी सुध नहीं ले रहा है। जिसपर पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह सभी प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक भेजने की व्यवस्था करने सागर जिले के कलेक्टर दीपक सिंह को निर्देशित किया।इस दौरान जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखलेश मोनी केशरवानी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशरफ खान, देवेन्द पटैल, राजेश दुबे, आर. आर. पारासर, पुष्पेंद्र सिंह, देवेंद्र कुर्मी, अक्षय दुबे आदि मौजूद थे।