सागर/ मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह अल्प प्रवास पर सागर आए जहां सागर से भोपाल जाते समय श्री दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र चौधरी के भगवान गंज स्थित निवास पर पहुंचे । जहां श्री दिग्विजय सिंह कांग्रेसजनों से चर्चा उपरान्त भोपाल के लिए रवाना हुए। इस दौरान अनेक कांग्रेस जन मौजूद थे।