युवा कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
स्व.नेहरू जी ने आधुनिक भारत के निर्माण का सपना देखा था........सुरेन्द्र चौधरी
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर सागर जिला युवा कांग्रेस के तत्वाधान में पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ म.प्र.काँग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी के मुख्य आतिथ्य में युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशरफ खान सहित उपस्थित काँग्रेसजनो ने स्व. नेहरू जी का पुण्य स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्व. नेहरू जी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया । पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी ने संबोधित करते हुये कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू जी ने आधुनिक भारत के निर्माण का सपना देखा था जिसके फलस्वरूप आज भारत शक्तिशाली देश हैं। उन्होंने कहा कि स्व.नेहरू जी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की पहल कर अपनी दूरदर्शी सोच एवं नीतियों के बल पर देश में कृषि और उद्योग का एक नया युग आरंभ कर देश को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया।श्री चौधरी ने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में कूदने के बाद अंग्रेजों की प्रताड़ना और जेल भोगना स्व. नेहरू जी की सच्चाई, समाज सेवा, देश प्रेम को दर्शाता है जिसकी प्रेरणा लेना ही हमारी स्व. नेहरू जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी । युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशरफ खान ने स्वर्गीय पं. जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश के बच्चे कभी नहीं भूल पायेंगे कि उन्हें स्व. नेहरू जी जैसे चाचा की कमी होने का दुःख है । सुरेन्द्र करोसिया, एड.वीरेन्द्र कुमार , संजय रोहिदास, संदीप चौधरी,रोहित वर्मा आदि ने स्व. नेहरू जी स्मरण कर उनके वताये मार्गो पर चलने का संकल्प लिया।