जन कल्याण सुरक्षा संघ सामाजिक संगठन के कार्यो का वृक्षारोपण कर किया अनावरण।

 

जन कल्याण सुरक्षा संघ सामाजिक संगठन के कार्यो का वृक्षारोपण कर किया अनावरण।


जनपद पीलीभीत (उ.प्र.)

जनपद पीलीभीत के ग्राम पंचायत मथना जप्ती ओड़ाझार उदगम स्थल खन्नौत नदी (बेलताल) पर नवबर्ष 1 जनवरी 2022 शनिवार को जन कल्याण सुरक्षा संघ सामाजिक संगठन व उसके कार्यो का अनावरण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जनपद पीलीभीत के जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर के पति गुरभग सिंह रहे उन्होंने  माता महालक्ष्मी के मन्दिर में दीप प्रज्वलित किया तद्पश्चात  जन कल्याण सुरक्षा संघ सामाजिक संस्था का फीता काटकर विमोचन किया उसके बाद जिलापंचायत अध्यक्ष पति गुरभग सिंह व बार्ड तीन से जिला पंचायत सदस्य डॉ. विवेक सिंह, अध्यक्ष जिला  सहकारी विकास संघ पीलीभीत राजेन्द्र कश्यप, सहित आधा दर्जन से अधिक ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्यों व गणमान्य व्यकियों के साथ उदगम स्थल खन्नौत नदी के घाट पर कई प्रजातियों के पौधों को लगाकर वृक्षारोपण किया, इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पति गुरभाग सिंह ने जनता को संबोधित करते हुये बताया कि राजनीति करते समय व्यक्ति कही न कही अपना स्वार्थ देखने लग जाता है लेकिन ऐसे गैर राजनीतिक संगठन निस्वार्थ रूप में जनता के सहयोग में सदैव तत्पर रहते है हम आशा करते है कि ब्रहमपाल सिंह का ये संगठन क्षेत्रीय लोगो तथा राष्ट के लिए लाभकारी सिद्ध होगा इन्होंने लम्बे समय से कही न कही राजनीतिक व गैरराजनीतिक संगठनों या पत्रकारिता से जुड़कर हमेशा जनता का सहयोग किया है आज भी सहकारी संघ कलीनगर के अध्यक्ष के रूप जनता के कार्य कर रहे है वही बार्ड नम्बर तीन से जिला पंचायत सदस्य जिला सहकारी विकास संघ पीलीभीत के अध्यक्ष व ग्राम प्रधानो एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सामाजिक संस्था को शुभाशीष के साथ मंगल कार्य हेतु आग्रषित होंते रहने का आशीर्वाद दिया संस्था के अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह का कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने माला डालकर स्वागत किया संस्था के अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने अपने सम्बोधन में कार्यक्रम में पहुचे अथितियों का धन्यवाद व स्वागत किया उसके बाद अपने जन कल्याण सुरक्षा संघ के बारे में बिषय विस्तार से चर्चा करते हुये बताया कि संस्था उत्तर प्रदेश से लेकर सम्पूर्ण भारत मे जन जन की समस्त समस्याओं का निदान करने का कार्य करेगा सभी जाति सभी धर्म व समुदाय के लोगो को साथ लेकर जन सहयोग किया जायेगा आज संस्था के कार्यों का बड़ी संख्या में लोगो के साथ  वृक्षारोपण कर शुभारंभ कर दिया गया है उन्होंने बताया कि हमने 1997 से जनता का सहयोग करने का मन बनाया था उसी समय से अभी तक राजनीति व गैरराजनीतिक तमाम संगठनों में तहसील जिले प्रदेश व राष्ट्रीय लेवल के पदों पर रह कर जनता की हर सम्भव मदद करते चले आये है अब जन कल्याण सुरक्षा संघ सभी देशवासियों का संगठन है इसके माध्यम से बिना भेद भाव निस्वार्थ भाव से महिला पुरुष युवाओं छात्र छात्राओं गरीब मजदूर बुनकरों सभी जाति धर्मो की मदद करने का पूरा पूरा प्रयास किया जायेगा साथ ही पशु पक्षियों पर्यावरण को सुरक्षित रखने जल संचय प्रदूषण मुक्त भारत बनाने में सहयोग प्रदान किया जायेगा समय समय पर जनता को तमाम तरह के बिंदुओं पर जागरूक करने का कार्य संस्था के माध्यम से किया जायेगा इस मौक पर जिला पंचायत अध्यक्ष पति गुरभाग सिंह ने ओड़ाझार शिवमन्दिर जाने बाले पक्के मार्ग से कच्चे मार्ग पर  बेलताल तक खड़ंजा पुलिया बनाने की घोषणा की है जिस पर कार्यक्रम में मैजूद जनता ने जोरदार तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जगमोहन दक्ष ने किया अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य डॉ विवेक सिंह ने की कार्यक्रम में मुख्य रूप से सामाजिक वानिकी के कलीनगर सेक्शन अधिकारी अजमेर सिंह यादव मथना जप्ती के ग्राम प्रधान भारत लाल रोजगार सेवक ओमप्रकाश साधन सहकारी समिति जमुनियां के अध्यक्ष रामस्नेही वर्मा आसपुर के ग्राम प्रधान चन्द्र प्रकाश पिपरिया संतोष ग्राम प्रधान ललित राठौर,मल्लपुर न्यूरिया जमुनियां बार्ड 76 क्षेत्र पंचायत सदस्य महेश कुशवाहा, बार्ड 77 जमुनियां क्षेत्र पंचायत सदस्य पति हरिओम सरोज, सामाजिक वानिकी कर्मचारी कंधई लाल,रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरदार जगदीश सिंह, श्रीपाल यादव, इस्लामुद्दीन, रवि यादव,सुमित,सुन्दर लाल वर्मा,रामऔतार यादव,विष्णु दयाल पासवान,शिवम यादव, मुरलीधर वर्मा,भूपराम पासवान, बसंत लाल मिश्रा,छत्रपाल यादव, विपिन कुमार शर्मा,देवेश यादव,सचिन वर्मा,नितिन जैसवार, चानू, मैथिली शर्मा, रामऔतार कश्यप, अजीत कश्यप,कुलदीप शर्मा,रामचन्द्र लाल पहलवान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मैजूद रहे।